Dnd(punishment)

September 9th, 2010 by jashodhara

दंड

पासपोर्ट विना  विदेश में घुसना  मना है
विदेश शासन ने बहुत सा दंड बनाया है
भारत के लिए न दंड है,न कोई शासन
कोई भी आये,कोई भी जाये,नहीं है अनुशासन.

रेशन कार्ड मुफ्त मिलता,मिलता है पेनकार्ड
घर लेने की  नहीं पाबन्दी,न घुसने  की पाबन्दी
जितने लोगो को कार्ड मिलेगा, उतने ही  तो वोट
तो क्यों  करे  खिटपिट इतना,नेता तो पहने अच्छा कोट.

दंड तो केवल भारतीयों होने की,न है सतंत्र आने-जाने की
एक राज्य मराठी का तो, दूसरा कश्मीरी के लिए .
एक राज्य तामिल की,  तो दूसरा असमिया के लिए
बाकी   पंचीस राज्यों भी तो किसी न किसी को वाट  दी .

अपने महान देश में हम क्यों लड़ झगड़  रहे है ?
भाई भाई सभी को क्यों अलग अलग कर  रहे है ?
एक भाई ,दुसरे भाई का घर भी नहीं आ सकता?
यह  नाता तो एक सूत्र का, टूटने से भी नहीं टूटता .

सदियो से हम  गर्वो करते, कि ऐसा देश कहा मिलेगा
जहा भाई-भाई एकत्र होकर सब त्योहार   मनाता
तो कहा गए आज वह प्यार, और कहा गए वह परंपरा
सभीको अपनाकर बनाओ भारतको, एक सुन्दर अप्सरा.

[Slashdot] [Digg] [Reddit] [del.icio.us] [Facebook] [Technorati] [Google] [StumbleUpon]

Posted in Poems | 3 Comments »